Spread the love

फुटबॉल खेल में टीम वर्क,संचार और समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल सिखाते हैं : डॉ0 देवशरण भगत…

राँची/तमाड़ (अर्जुन कुमार )। मंगलवार को तमाड़ प्रखण्ड मरधान पंचायत अंतर्गत मरधान स्कूल मैदान में जय मां शारदा नवयुवक क्लब जादोडीह मारधान की ओर से एकदिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड आन्दोलनकारी आजसू पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता डॉ0 देवशरण भगत ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जैसे जैसे खिलाड़ी एक सामान्य लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सहयोग करते हैं, वे सामूहिक प्रयास के महत्व को स्वीकार करते हुए व्यक्तिगत शक्तियों को महत्व देना सीखते हैं।

Advertisements

हम सभी खिलाड़ियों को अपने जीवन में अभाव में भी खेलना और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए तैयार होना होगा, मौके पर आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव ईचागढ़ विधानसभा के नेता हरेलाल महतो उलगुलान फाउंडेशन के उपाध्यक्ष सह तमाड़ विधानसभा प्रभारी राम दुर्लभ सिंह मुण्डा आजसू नेता सह खिजरी विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव सभी प्रतियोगिता में अतिथियों द्वारा टीमों को पुरुष्कृत किया गया प्रथम बिजेता टीम संदीप ब्रदर्स को प्रथम पुरस्कार 50,000 रूपये एवं उप बिजेता टीम एस0 बी0 ब्रदर्स को द्वितीय पुरस्कार 40,000 रूपये प्रदान किया गया।

मौके पर आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह तमाड़ प्रभारी श्याम कुमार महतो, समाजसेवी लक्ष्मी कांत महतो, ईचागढ़ झाबरी पंचायत मुखिया माधव सिंह मुण्डा, समाजसेवी सृष्टिधर मांझी, मारधान की जमींदार मो0 कमला देवी, अधिवक्ता कबीर स्वांसी,मारधान मुखिया राज किशोर सिंह मुण्डा, पंचायत समिति सदस्य श्री अश्विनी कुमार महतो,जमीन दाता राजेन्द्र सिंह मुण्डा, समाजसेवी अशोक अग्रवाल, मधुसूदन महतो, ईश्वर दयाल महतो, सोशल मीडिया प्रभारी श्री हरदेव महतो, शांति शरण गुप्ता के अलावे आयोजन कमिटी के सभी पदाधिकारीगण मौजूद थे। मंच का संचालन एवं खेल कमेन्ट्री दिनेश प्रामाणिक और मनोज महतो ने किया।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।