Spread the love

 

सरला बिरला विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन…

 

राँची : अर्जुन कुमार ।

Advertisements

सरला बिरला विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष में किया गया। इस अवसर पर एकता दौड़ का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर गोपाल पाठक ने अपना प्रेरक एवं अनुभवात्मक विचार साझा करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवन यात्रा से अवगत कराया एवं छात्रों को उनके जीवन से सीख लेने की सलाह दी। उन्होंने विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों के कारण ही भारत की 565 रियासतें भारत में विलीन हो पाई। आज आवश्यकता है कि नौजवान उनके जीवन से सीख लेकर देश की एकता के लिए शपथ ले एवं काम करें। विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्रों से देश की एकता एवं अखंडता कायम रखने का आहवान किया।

इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रोफेसर विजय कुमार सिंह ने कहा कि देश की आजादी बहुत ही कुर्बानियों के बाद मिली है। देश की एकता एवं अखंडता के लिए छात्रों को आगे बढ़कर काम करना होगा। आज के दिन सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देश की एकता एवं अखंडता के लिए हम सभी छात्रों को आगे बढ़कर काम करना होगा। आज के दिन सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हम सभी शपथ लेकर देश की एकता एवं अखंडता के लिए काम करें। साथ ही उन्होंने देश प्रथम है इस मंत्र को भी छात्रों को हमेशा ध्यान रखने पर बल दिया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. संजीव सिंन्हा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मेघा सिंन्हा ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरोही आनंद ने किया।

इस कार्यक्रम को आयोजित करने में डॉ सुभानी बारा, डॉ अशोक अस्थाना, डॉ संजीव कुमार, डॉ विद्या झा, डॉ शैलेश नारायण, डॉ राजकुमार सिंह, प्रो. अमित गुप्ता, प्रो. राजीव रंजन, श्री सुभाष नारायण सहदेव ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी ऑफिसर, संकायाध्यक्ष, सह संकायाध्यक्ष, शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता एवं अखंडता हेतु शपथ ग्रहण की।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।