
भाजपा पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने दामपाड़ा मे शुभारंभ किया दीवार लेखन…
घाटशिला (झा.ब्यूरो दीपक नाग ) दामपाड़ा मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत के नेतृत्व में आज दीवार लेखन का कार्यक्रम को रखा गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी जी ने आज दीवार लेखन कार्यक्रम का शुभारंभ किया श्री मार्डी जी ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में सरकार में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की जब से सरकार बनी है तब से लेकर आज तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाया जा रहा है जिसका लाभ हम सभी जनता को मिल रहा है आने वाले दिनों में भारत सरकार कई योजना चलाने वाले हैं जिसमे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है और उसे मुख्य धारा से जोड़ना है।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित मंडल कार्यक्रम प्रभारी जितेन महतो, बूथ अध्यक्ष दिलीप महो, लाल्टु महतो,सुपाई माण्डी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts:

