Advertisements
Spread the love

वीर सिदो-कान्हो पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न, विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Advertisements

चांडिल संवाददाता की रिपोर्ट

चांडिल : सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड अंतर्गत काठजोड़ स्थित वीर सिदो-कान्हो पब्लिक स्कूल में शुक्रवार, 02 जनवरी को स्थापना दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को मेडल, गिफ्ट एवं प्रोत्साहन प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
समारोह की शुरुआत प्रार्थना सभा एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात विज्ञान प्रदर्शनी एवं आर्ट-कला का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत जी.के. क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी एवं आर्ट क्राफ्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
समारोह का मुख्य आकर्षण सफलता कहानी शेयरिंग सत्र रहा, जिसमें एडवोकेट सुरज पुर्ति ,सिविल कोर्ट सरायकेला, अमित कुमार मार्डी सब इंस्पेक्टर, खूंटी, पूर्व सैनिक सूदान टुडू, सुभाष चंद्र हेंब्रम समाजसेवी, झारखंड, करुणा सिंह मुखिया, चिलगू पंचायत, विदेश चंद्र सोरेन प्रेसिडेंट, आदिम डेवलपमेंट सोसायटी,बनमाली हांसदा, विजय मुर्मू सहित अन्य अतिथियों ने अपने संघर्ष, अनुभव और सफलता की कहानियां साझा कीं। अतिथियों के प्रेरणादायक विचारों से विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की नई दिशा और प्रेरणा मिली।
इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक इंडिविजुअल डांस एवं ग्रुप डांस प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संचालक बाबूराम सोरेन ने बताया कि स्कूल को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र के बच्चों को उनकी मातृभाषा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है, जिसके लिए विद्यालय परिवार पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के अंत में प्रमाण पत्र वितरण एवं गिफ्ट वितरण किया गया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसके पश्चात सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम के दौरान बुक स्टॉल की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में विद्यालय परिवार एवं आदिम डेवलपमेंट सोसायटी की भूमिका सराहनीय रही।

You missed