Spread the love

घाटशिला : नये साल में शहीद बाघराय मार्डि को पूर्व सैनिक संगठन ने श्रद्धांजलि अर्पित किया…

घाटशिला : घाटशिला अखिल भारतीय पूर्व सैनिक अर्धसैनिक संगठन के पूर्व सैनिकों ने आज नया साल के दिन मुसाबनी प्रखंड के लावकेसरा मे 11 बिहार के लांस नायक शहीद बाघराय मार्डि के पैतृक गांव मे मनाया । इस अवसर पर शहीद बाघराय मार्डि के तस्वीर मे पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । 

Advertisements
Advertisements

 

कार्यक्रम के दौरान एक मिनट मौन के अलावा राष्ट्रीय गीत से उद्बोधन किया गया । उपस्थित पूर्व सैनिको ने भारत माता की जय ध्वनि दिये और शहीद बाघराय मार्डि अमर रहे का नारा दिया । जरुरत मंदों के बीच ऊनी कंबल बांटा गया । 

मौके पर शौर्य चक्र विजेता मो जावेद ने कहा तो झारखंड की भूमि सदैव से वीरों की भूमि रही है, चाहे वह भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू कान्हू, फूलो झानो मुर्मू हो या फिर परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट इक्का । उन्होंने कहा, शहीद बाघराय मार्डी 1992 में शहीद हुए थे। उनके परिवार को आजतक किसी प्रकार की सरकारी सुविधा नहीं मिल पाई है। जिसे उपयुक्त फोरम के द्वारा उठा कर वंचित परिवार के हक को दिलाने के लिए संगठन प्रयासरत है।

You missed

जमशेदपुर : शैक्षणिक सुधार को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति को मांग पत्र सौंपा गया ।