
टाटीसिलवे के मिश्रा टोली में पीसीसी पथ का शिलान्यास

Arjun Kumar Pramanik ……✍️
नामकुम (राँची)। प्रखंड के टाटीसिलवे मिश्रा टोली में शुक्रवार को राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा के सांसद मद से श्मशान घाट जाने वाली सड़क (तीनसरईया मार्ग) तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में ग्रामीण जिला मंत्री माधुरी देवी, टाटीसिलवे मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो, भाजपा नेता सह पूर्व कर्नल बी.के. सिंह, मंडल महामंत्री अमित कुमार मिश्रा एवं समाजसेवी बसंत मिश्रा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर कार्य की औपचारिक शुरुआत की।
इस अवसर पर जगदीश नायक, रामकृष्ण महतो उर्फ रुसु, रंथू नायक, गिरधर मिश्रा, मोहन महतो, लखन बैठा, पवन महतो, सुरेश महतो, बबन उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को लेकर सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा के प्रति आभार जताया और कहा कि इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

