Spread the love

देसी दोनाली कट्टे के साथ युवक को सरायकेला पुलिस ने बेचने

वाले दोस्त के साथ किया गिरफ्तार….

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत माठाडीह में पुलिस की गश्ती गाड़ी को देख कर हथियार के साथ भाग रहे युवक को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम नागेंद्र सामड बताया है। उसके पास एक देसी दोनाली कट्टा तथा दो मोबाइल बरामद किया गया है। नागेंद्र सरायकेला थाना अंतर्गत माठाडीह गांव का रहने वाला है।

Advertisements
Advertisements

नागेंद्र से पूछताछ के बाद आदित्यपुर टू अंतर्गत अंबेडकर नगर निवासी देवराज महतो नामक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि दोनों का कोई पुराना अपराधिक इतिहास नहीं है। दोनों देसी दोनाली कट्टा खरीदा है। परंतु कारतूस खरीदने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। थाना प्रभारी ने बताया कि बीते बुधवार की रात माठाडीह ऊपर टोला जाने वाले रास्ते में गस्ती गाड़ी को देख कर एक युवक भागने लगा तो उसे खदेड़ कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम नहीं बताया।

उसके दाहिने कमर में दो नाली देसी कट्टा बरामद हुआ है। उसने बताया कि आदित्यपुर टू स्थित अंबेडकर नगर के दोस्त देवराज महतो से ₹10000 में हथियार खरीदा था। थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि कोई अपराध करने की योजना बनाई जा रही थी। जिसे पुलिस द्वारा नाकाम कर दी गई है।

You missed