Advertisements
Spread the love

खिजरी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं की रखी गई आधारशिला

Arjun Kumar…..✍️

नामकुम(राँची) । खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर स्वीकृत विभिन्न विकास योजनाओं की आधारशिला शनिवार को नामकुम प्रखंड क्षेत्र में रखी गई। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से योजनाओं का शिलान्यास किया। जिला अनाबद्ध निधि से स्वीकृत अमेठिया नगर में एस.एस. हाइट्स से ओम रेसिडेंसी होते हुए देवेंद्र सिंह के घर तक पीसीसी पथ निर्माण योजना की आधारशिला रखी गई। इसके अलावा जिला समाज कल्याण विभाग से स्वीकृत ग्राम करकट्टा में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य तथा हरदाग पंचायत के चांद गांव में अल्पसंख्यक ईसाई कब्रिस्तान की घेराबंदी योजना का भी शिलान्यास किया गया।
आधारशिला कार्यक्रम में नामकुम प्रखंड प्रमुख आशा कच्छप, युवा अध्यक्ष खुदिया कच्छप, रमेश पांडेय, माधो कच्छप एवं मुन्नी देवी ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
इस अवसर पर आरती कुजूर, सुजीत सिन्हा, सिंकू सिंह, कृष्णा गोप सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय विकास को गति मिलेगी।

You missed