Spread the love

चिलगु चाकुलिया में शुरू हुई चार दिनी ‘झारखंड सामाजिक परिवर्तनशाला’

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : कल्याण पात्रो

चांडिल। चिलगु चाकुलिया स्थित सोबरन स्मृति ट्रेनिंग सेंटर के कपूर बागी सभागार में बुधवार (17 सितंबर) से झारखंड सामाजिक परिवर्तनशाला (JSSC) 2025-26 के दूसरे बैच की पहली आवासीय कार्यशाला शुरू हुई।

चार दिन तक चलनेवाले इस शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों से आए 35 प्रतिभागी शामिल हुए हैं। कार्यशाला की शुरुआत परिचय-सत्र से हुई, जिसके बाद प्रतिभागियों ने जीवन-संघर्ष और अपने सपनों को साझा किया। शाम में उन्हें पांच समूहों में बांटकर अख़बार बनाना, पोस्टर तैयार करना, भाषण लिखना और दिनभर की रिपोर्टिंग जैसे जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

आने वाले तीन दिनों में सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर गतिविधि आधारित सत्र आयोजित होंगे। ट्रेनर के रूप में विकास कुमार, अंकुर शाश्वत, सिद्धार्थ भट्ट, कुमार दिलीप, रासमनी तांती और शशांक शेखर मार्गदर्शन दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि झारखंड सामाजिक परिवर्तनशाला की शुरुआत जनवरी 2024 में रांची के नामकुम स्थित बगाईचा से हुई थी। अब दूसरा बैच राज्य में सामाजिक बदलाव की नई ऊर्जा भरने के लिए आगे बढ़ रहा है।

You missed