Advertisements
Spread the love

स्कूल के समीप संचालित टाल पर हड़कंप, वैध कागजात नहीं दिखाने पर सीलिंग की चेतावनी

Advertisements

संवाददाता : जगबन्धु महतो

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटिया बस्ती में अवैध रूप से संचालित स्क्रैप टालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को गम्हरिया अंचल अधिकारी (सीओ) प्रवीण कुमार ने स्क्रैप टाल पर औचक छापेमारी की। अचानक हुई छापेमारी से टाल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जांच के दौरान अंचल अधिकारी ने टाल संचालक से व्यवसाय से संबंधित जमीन के वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। छापेमारी के बाद मीडिया से बातचीत में अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध स्क्रैप कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने गंभीर चिंता जताते हुए बताया कि उक्त स्क्रैप टाल एक स्कूल के बिल्कुल नजदीक स्थित है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। कबाड़खाने की गतिविधियां और वहां जुटने वाली भीड़ बच्चों के मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंचल अधिकारी ने टाल संचालक को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए, तो स्क्रैप टाल को सील कर दिया जाएगा और संचालक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध स्क्रैप कारोबारियों में खलबली मची हुई है।

You missed