Advertisements
Spread the love

गंगा सप्तमी पर गायत्री परिवार द्वारा किया गया गंगा आरती…

सरायकेला: संजय मिश्रा । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला द्वारा विचार क्रांति अभियान के तहत गंगा सप्तमी के अवसर पर सरायकेला के जगन्नाथ मंदिर घाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों की संख्या में गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला के श्रद्धालु शामिल रहे। बताया गया कि जल स्रोत स्वच्छता एवं संरक्षण के मूल उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में परशुराम जयंती के दिन से चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत उक्त आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements

जिसमें नदी एवं जलाशयों का स्वच्छता एवं पूजन अभियान किया गया। इसके तहत गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला प्रखंड एक के प्रखंड समन्वयक अरुण कुमार के नेतृत्व में सरायकेला स्थित खरकाई नदी के कुदरसाई मंदिर घाट की साफ सफाई एवं पूजन आरती का कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला के शंभू अग्रवाल, राजेश साहू, त्रिलोचन महतो, केशव महतो, अरुण कुमार साहू, पूनम देवी, पिंकी देवी, मंजू देवी एवं राखी साहू सहित गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला के अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे।