Advertisements
Spread the love

गौड़ समाज का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह 7 जनवरी को मुरुप में।

सरायकेला संजय मिश्रा:  गौड़ समाज के क्षेत्रीय कमेटी महालीमुरुप का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह के आयोजन को लेकर रविवार को सरायकेला प्रखंड के मुरुप पंचायत अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव के रंगाटांड मैदान में स्थित भगवान श्रीकृष्ण मंदिर प्रांगण में एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष नीलसेन प्रधान ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गौड़ समाज के क्षेत्रीय कमेटी महालिमोरुप का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह आगामी सात जनवरी को मुरुप गांव के नजदीक संजय नदी के तट पर आयोजन किया जाएगा।

वनभोज सह मिलन समारोह में गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी के पदाधिकारीगण अतिथि के रूप में शामिल होंगे। गौड़ समाज के पदाधिकारी व सदस्यगण स्थानीय शक्तिपीठ माता ठाकुरानी देवी के दरबार में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद सामाजिक परिचर्चा करते हुए गौड़ समाज के क्षेत्रीय कमेटी महालिमोरुप का वार्षिक कलेंडर तैयार किया जाएगा। मौके पर नीलसेन प्रधान, नागेश्वर प्रधान, जगत किशोर प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, शैलेंद्र प्रधान, हेमसागर प्रधान, देवीदत्त प्रधान समेत अन्य उपस्थित रहे।

You missed