Spread the love

उड़िया भाषा के शिक्षकों को सहयोग करने को लेकर भाजपा महामंत्री सुमित चौधरी ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

सरायकेला संजय मिश्रा:  भाजपा पार्टी के कार्यक्रम में चाईबासा जाने के दौरान केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी सरायकेला स्थित परिसर में कुछ समय के लिए रुकी। जहां सरायकेला नगर के भाजपायों ने नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण दरोगा के नेतृत्व में सरायकेला सर्किट हाउस में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलते हुए उन्होंने सांगठनिक पहलुओं पर चर्चा की। मौके पर भाजपा सरायकेला नगर के महामंत्री सुमित चौधरी ने झारखंड के विभिन्न विद्यालयों में उड़िया भाषा की शिक्षा दे रहे लगभग 150 उड़िया भाषा के शिक्षकों की समस्या से अवगत कराया।

Advertisements

इन शिक्षकों को उड़ीसा सरकार के द्वारा 3000 से 4500 रुपया मासिक मानदेय मिलता है। जो कि उड़ीसा सरकार द्वारा उड़िया भाषा और संस्कृति को बचाए रखने के उद्देश्य से सहयोग स्वरूप इन शिक्षकों को प्रदान किया जा रहा है। जो काफी न्यूनतम राशि है। इस पर महामंत्री सुमित चौधरी ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री से आग्रह किया है कि इन शिक्षकों को केंद्र की सरकार की तरफ से भी सहयोग स्वरूप मानदेय उपलब्ध कराया जाए। ताकि क्षेत्र की उड़िया भाषा और संस्कृति को बचाएं रखने में लगे इन शिक्षकों को सहयोग के साथ-साथ पारिवारिक खर्च भी चल सके।

इस पर केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया है कि निश्चित रूप से इस पर संज्ञान लेते हुए पत्राचार करके यथासंभव मदद किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सिंहभूम लोकसभा के संयोजक उदय सिंहदेव, जिला भाजपा वरीय उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, मनोज कुमार चौधरी, बलाल हुसैन, जॉनी हाजरा, ललन सिंह, कृष्ण राणा, अविनाश कवि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed