Spread the love

गया : गया पुलिस लाइन में एएसआई नीरज कुमार ने की आत्महत्या…

संजय कुमार विनित… ✍️

Advertisements
Advertisements

गया पुलिस लाइन में एएसआई नीरज कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से आत्महत्या कर ली है। नीरज दो दिन पहले ही लखीसराय स्थित अपने घर से ड्यूटी के लिए गया गए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद उनके स्वजन गया के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारण का पता नहीं लग पाया है।

लखीसराय निवासी एएसआई ने गया पुलिस लाइन आत्महत्या कर ली है। एएसआई नीरज कुमार दो दिन पहले ही घर से ड्यूटी पर गए थे । आत्महत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।कारणों को पता लगाने में पुलिस तत्परता से काम कर रही है।
नीरज कुमार लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगारपुर निवासी हैं। एएसआई नीरज कुमार ने बुधवार की रात में गया पुलिस लाइन में अपनी सर्विस रिवाल्वर से आत्महत्या कर ली है। स्वजन ने बताया कि नीरज कुमार सिंह दो दिन पहले ही अपने घर से ड्यूटी पर गए थे।

घटना की सूचना मिलने पर लखीसराय से उनके स्वजन गया के लिए रवाना हो गए हैं। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

You missed