Advertisements
Spread the love

घाटशिला : विधानसभा उपचुनाव में जेएलकेएम के उतरते ही दिशा और दशा लिया नया मोड़…

दीपक नाग… ✍️

Advertisements

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में प्रभावशाली राजनीतिक दलों का परिदृश्य जो था वह जयराम कुमार महातो के चुनावी दंगल में हुंकार देने के बाद कुछ और ही होता महसूस करने लगें हैं मतदाता।

24 नवंबर ‘2025 को झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महातो ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक स्टेरिंग प्रतिनिधि मंडल का गठन कर इस चुनावी दंगल मे उतने का निर्देश दिया।

चुनावी टीम का दो प्रारुप दिया गया है जिसमें चुनाव के दिशा निर्देशन दिया गया है। पहली सुची में- पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मोतीलाल महातो को दिया गया। इसके अलावे प्रभारी में प्रेम मार्डी, सह-प्रभारी में इकबाल अंसारी, विजय सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई । संयोजक में देवेन्द्र नाथ महातो को जिम्मेदारी सौंपी गई ।

दुसरी सुची में स्टार प्रचारक के रूप में पहली बार घाटशिला विधानसभा चुनाव में एक साथ दस महिला स्टार प्रचारक के रूप में उतारें है । जिनमें, बेबी महातो, धनत्री महातो, डाक्टर बसंती हेमब्रम, पूजा कुमारी, सानिया प्रविन, अनिता टुडू, डिंपल चौबे, निवेदिता महातो, रेखा महातो और सविता देवी को मैदान में उतारा गया। 

दुसरी ओर दस पुरुष स्टार प्रचारक के रुप मे स्वपन हांसदा, मनोज यादव, विजय साव, संतोष महातो, प्रेम नायक, परमेश्वर कुमार, विकास हांसदा, उदय महातो, एकलाख अंसारी और सुशिल मंडल को जिम्मेदारी सौंपा गया।

प्राप्त ख़बरों के अनुसार, भले ही चुनावी कुरुक्षेत्र के लिए स्टेरिंग प्रतिनिधि मंडल कल बनाया गया है, पर जेएलकेएम के कार्यकर्ताओं ने चुपचाप अपना प्रचार कार्य का फिल्डिंग प्रत्याशी के नोमिनेशन होते ही संभाले हुए थें। ताकि, एकाएक स्टार प्रचारकों को मैदान में परेशानीयों का सामना करना न पड़े । 

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, झारखंड के तमाम कुड़माली समाज से पार्टी लेवल से संपर्क साधा जा रहा है सहयोग के लिए। ख़बरों के अनुसार, कुड़माली समाज के 95 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिलने की बात सुना जा रहा है। एक और खास बात यह है कि, जिस आयु वर्ग के पीढ़ी को इस दौर में जेन-जी कहा जाता है, उनका भी काफी हद तक झुकाव जयराम कुमार महातो की ओर देखा जा रहा है यानी पुराने धड़ल्ले से मुक्ति पाना चाह रहे हैं ।

You missed