Advertisements
Spread the love

घाटशिला : बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर उपश्रमायुक्त के समक्ष शिकायत

दीपक नाग …✍️

26 अक्टूबर 2026 को आज धालभूमगढ़ स्थित गजानन फेरो प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत मजदूरों का मेसर्स आदित्य कंस्ट्रक्शन एवं सी. आर. एंटरप्राइजेज के पास पिछले दो से तीन महीनों का बकाया भुगतान लंबित होने की शिकायत सामने आई। बकाया राशि का भुगतान नहीं होने से परेशान मजदूरों ने मजदूर नेता AITUC के जिला परिषद सदस्य सरकार किस्कू एवं विक्रम कुमार से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

मजदूरों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आज जमशेदपुर उपश्रमायुक्त महोदय के समक्ष बकाया भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग के साथ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई। उपश्रमायुक्त महोदय ने मामले में जल्द से जल्द निर्णय लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विक्रम कुमार ने मजदूरों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मजदूरों की मेहनत और पसीने की कमाई पर किसी को भी कुंडली मारकर बैठने नहीं दिया जाएगा। मजदूरों का वेतन उनका अधिकार है, कोई एहसान नहीं। दो से तीन महीने तक भुगतान लंबित रखना मजदूरों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा करता है।

 AITUC मजदूरों के हक और अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगा। जब तक मजदूरों को उनकी मेहनत का पूरा बकाया भुगतान नहीं मिल जाता, तब तक इस मामले को गंभीरता से उठाया जाता रहेगा। मजदूरों का शोषण और उनके वेतन का अनावश्यक विलंब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हमारी स्पष्ट मांग है कि मजदूरों के बकाया वेतन का जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित किया जाए और जिम्मेदार एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

मौके पर मुख्य रूप से गुना राम बास्के, कांद्रा हांसदा, बिरम हेमब्रम, चुतराई मुर्मू, किदर हेमब्रम, मोरेश्वर पातर, अजय हांसदा सोनाराम हांसदा, बुद्धेश्वर हेमब्रम उपस्थित थे।

You missed