
151 छठ व्रतियों को सूप एवं पूजा सामग्री का वितरण — नव जन कल्याण समिति, जोरार नामकुम की सराहनीय पहल

Arjun Kumar Pramanik ………✍️
रांची । हर साल की तरह इस वर्ष भी नव जन कल्याण समिति, जोरार नामकुम ने छठ महापर्व के अवसर पर समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 151 छठ व्रतियों को सूप, दौरा एवं पूजा सामग्री का वितरण किया। समिति की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे जनहित में प्रेरणादायक कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने बताया कि वे पिछले लगातार 20 वर्षों से यह सेवा कार्य कर रहे हैं, जिसमें प्रत्येक वर्ष छठ व्रतियों को पूजा सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। समिति का उद्देश्य समाज में एकता, सहयोग और धार्मिक आस्था को मजबूत करना है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी, सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने छठ व्रतियों को शुभकामनाएं दीं और सूर्य देव से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। समिति के अध्यक्ष ने कहा “हमारा प्रयास है कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी श्रद्धापूर्वक छठ महापर्व मना सकें। इसी भावना से बीते दो दशकों से यह सेवा निरंतर जारी है।” कार्यक्रम की सफलता में वार्ड पार्षद श्रीमति कविता सांगा, प्रदेश कांग्रेस मीडिया सैल के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, पूर्व पार्षद किरण सांगा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अलावा समिति के पदाधिकारी जयराम ठाकुर, जानकी साव केशरी, संतोष जसवाल, सुरेश कुमार सिंह, दयाशंकर प्रसाद, नवल किशोर महतो, सुरेंद्र यादव, मनोज सिंह, सांसद प्रतिनिधि पिंटू सिंह, राम भजन सिंह मुंडा, मुकेश वर्मा, नरेंद्र सिंह, किस्टो कुजूर, विदेशी कुमार, बिगल मुंडा, मधु सिंह, मालती देवी, कुंवर सिंह एवं जोरार नामकुम के सभी ग्रामीण बधाई के पात्र हैं।

