Advertisements
Spread the love

विधायक रामदास सोरेन ने मुसाबनी के जाहेरगाढ़ में 43 लाख की चारदिवारी योजना की किया शिलान्यास…

घाटशिला (दीपक नाग,झारखंड हेड) मुसाबनी प्रखंड में 43 लाख की लागत से जाहेर गाढ़ चार दिवारी निर्माण कार्य योजना का झामुमो के स्थानीय विधायक राम दास सोरेन नारियल फोड़कर शिलान्यास किया । इस मौके पर बेनासोल के ग्रामीणों ने विधायक रामदास सोरेन, जिला परिषद सदस्य लखी मार्डी, मुखिया शुक्रमनी हेम्ब्रम, पंसस संगीता माहली, उपमुखिया पिंटू दास और वार्ड सदस्यों को पारंपरिक रीति रिवाज के साथ अभिनंदन किया ।
इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य कान्हू सामन्त, जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी, सुरदा पंचायत मुखिया ईसाक बाखला
, पंसस फुलमुनि मुर्मू बेनासोल पंचायत समिति सदस्य संगीता माहली, मुखिया सुक्रमणि हेंब्रम, झामुमो मिडिया प्रभारी गौरांग माहली, मास्टर लोबीन सबर, प्रखंड सचिव सोमाय सोरेन, ग्राम प्रधान मोहन मुर्मू, वार्ड सदस्य. चांदु राम टुडू, सदस्य सुकांती बानरा, सदस्य उर्मिला सोरेन, महिला नेत्री जोबा हांसदा, यशोदा मार्डी के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे ।

Advertisements

You missed