Spread the love

चाकुलिया: एजेके महाविद्यालय में आगामी 24 अप्रैल को आयोजित होगा रोजगार मेला, ग्रेजुएशन तक के छात्राएं ले सकते हैं भाग

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के बेंद पंचायत स्थित एजेके महाविद्यालय एवं शिवम दुबे और अतुल पाल इंटर कॉलेज में मां तारा एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के अंतर्गत आगामी 24 अप्रैल को रोजगार मेला का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शहर के एवं बाहर के प्रतिष्ठित कंपनियों भी पर आ रही है. इसमें छात्राओं की प्रतिभा के अनुसार उनको रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है जिससे छात्र छात्राओं को पढ़ने के साथ-साथ रोजगार भी उपलब्ध कराने का के उद्देश्य से या मेला का आयोजन किया जा रहा है.

Advertisements

इस संबंध में सचिव बंटी उपाध्याय ने बताया कि महाविद्यालय की फाउंडर स्वर्गीय श्वेता दुबे का एक सपना था किस महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्राओं को पढ़ाई के साथ रोजगार भी उपलब्ध कराया जाए. इसी कड़ी में यह पहला रोजगार मेला का आयोजन महाविद्यालय कैंपस में होगा. उन्होंने बताया कि जो भी छात्र-छात्राएं इसमें भाग लेना चाहते हैं वह 24 तारीख को महाविद्यालय परिसर में आ सकते हैं. दसवीं से लेकर ग्रेजुएशन तक के छात्र- छात्राएं इस रोजगार मेला में भाग ले सकते हैं.

You missed