Advertisements
Spread the love

 

हल्दी पोखर सुदामा टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार सुबह आग लग जाने से, लाखों की समान जल कर खाक।

जमशेदपुर/ पोटका अभिजीत सेन

पोटका के हल्दीपोखर सुदामा टेंट हाउस घर में स्थित गुदाम में शनिवार सुबह आग लग जाने से लाखों रुपए के सामान जल गए। मिली जानकारी अनुसार शनिवार सुबह हल्दीपोखर मुर्गा बाजार स्थित सुदामा टेंट हाउस के घर से अचानक धुंआ दिखने लगा और देखते ही देखते आग की लपटे उठी। घर के गुदाम में रखे टेंट हाउस के सामान जैसे बेड का गद्दा, फाइबर के गेट, प्लास्टिक तिरपाल संभवतः बिजली शार्ट सर्किट से जलने लगे। सुबह घर एवं आसपास से दर्जनों ग्रामीण आग लगने की सूचना पर जुटे एवं पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए कार्बन डाइऑक्साइड का भी प्रयोग किया गया। दो घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घनी आबादी के बीच आग लगने से लोंगों में अफरातफरी की स्थिति बन गई। आग से टेंट हाउस के लाखों रुपया का समान नुकसान होने का आशंका है।

You missed