Advertisements
Spread the love

एक्साइज शाॅपी से डेढ़ लाख रूपये के समानो की हुई चोरी, चोरो ने उड़ाए 20 बैटरी व 5 इंवटर, जांच में जुटी भुरकुंडा पुलिस…

रामगढ़  मेन रोड भुरकुंडा पेट्रोल पंप स्थित एक्साइज शाॅपी नामक बैटरी दुकान का एस्बेस्टस तोड़कर बीती रात्रि चोरो ने लगभग डेढ़ लाख रूपये के बैटरी, इंवटर व अन्य समानो की चोरी कर ली है। मामले पर सेंट्रल सौंदा निवासी सह दुकान के संचालक अमित कुमार पांडेय उर्फ बिट्टू ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह मेरे दुकान के केयर टेकर सह इलेक्ट्रिशियन गौतम उर्फ बबलू ने शनिवार की सुबह 9 बजे दुकान खोला तो देखा कि दुकान का एस्बेस्टस टूटा हुआ है और कई बैटरी व इंवटर गायब है।

Advertisements

उसने चोरी की घटना की जानकारी मुझे दी। इसके बाद मैंने घटना की सूचना भुरकुंडा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद भुरकुंडा ओपी थाना क्षेत्र के एसआई अमित कुमार व एएसआई परमहंस सिंह मेरे दुकान पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली गई। दुकान संचालक अमित पांडेय ने कहा चोरो ने छोटा-बड़ा मिलाकर 20 बैटरी और 5 इंवटर आदि समानो की चोरी कर ली गई। जिसकी कीमत करीब डेड़ लाख रूपया होगी। स्थानीय पुलिस पूरे मामले की छानबीन करते हुए। चोरों के धर-पकड़ के लिए छापामारी में जुटी हुई।

You missed