
रांची : श्रमिक मित्र संघ के प्रतिनिधियों ने मंत्री से रांची में की मुलाकात…
दीपक नाग… ✍️

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश श्रमिक मित्र संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के पदाधिकारियों ने आज विभागीय मंत्री संजय यादव से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा ।
प्रतिनिधियों ने मंत्री जी को अवगत कराया कि, पूर्वी सिंहभूम जिले में 100 से अधिक तथा पूरे राज्य में 3000 से अधिक श्रमिक मित्र कार्यरत हैं, जो सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और लाभुकों को लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बावजूद इसके, श्रमिक मित्रों को अब तक मानदेय नहीं मिल रहा है, केवल निश्चित राशि बतौर प्रोत्साहन दी जाती है। प्रतिनिधियों ने यह बात भी रखा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में श्रमिक मित्रों से काम तो लिया जा रहा है, लेकिन उनकी हाज़िरी तक नहीं ली जा रही है और न ही प्रोत्साहन राशि मिल रही है ! जिस कारण वें सारे श्रम और अधिकार दोनों से बंचित हैं ।
विभागीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि, इस दिशा में हर संभव प्रयास की जाएगी, ताकि सभी श्रमिक मित्रों का समस्या समाधान हो सके ।
इस अवसर पर श्रमिक मित्र जिला अध्यक्ष शूसेन कालिंदी के साथ पीतांबर हंसदा, किसंदर सरदार, खुदीराम मुर्मू, विनोद, टीबु सोरेन, सुनिर्मल किस्कू, झोंटू महतो सहित पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों से श्रमिक मित्र बड़ी संख्या में उपस्थित थें।
