
एनएच-33 पर भीषण सड़क दुर्घटना,बड़ा हादसा टला एनएचआई की लापरवाही आई सामने

चाण्ड़िल -संवाददाता
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत शहरबेड़ा हाथी अंडरपास के समीप एनएच-33 पर शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें बाल-बाल लोगों की जान बच गई। यह हादसा एनएचआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की लापरवाही के कारण हुआ बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार एनएच-33 पर इन दिनों सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते सड़क को वन-वे कर दिया गया है। इसी दौरान हाथी अंडरपास के पास अचानक एक ट्रेलर ने आगे बने डंपरनुमा संरचना को देखकर ब्रेक लगा दिया। ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही स्कॉर्पियो ने भी ब्रेक लगाया, लेकिन उसके पीछे आ रही शंकर-पार्वती यात्री बस समय पर ब्रेक नहीं लगा सकी और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि शंकर-पार्वती बस को भी हल्का नुकसान पहुंचा है। स्कॉर्पियो में कुल तीन लोग सवार थे, जो चांडिल अनुमंडल से अपने गांव डोबो जा रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री या वाहन चालक के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-33 पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त संकेतक, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने एनएचआई से जल्द उचित सुरक्षा इंतज़ाम करने की मांग कर रहे है।
Related posts:

