
शनिवार को गम्हरिया क्षेत्र के 11 केवी फीडरों में चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

गाम्हरिया संवाददाता- जगबंधु महतो
गम्हरिया विद्युत शक्ति उपकेंद्र आदित्यपुर-तीन अंतर्गत गम्हरिया क्षेत्र के सभी 11 केवी फीडरों में रविवार, एक फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस संबंध में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा आदित्यपुर-तीन के कनीय विद्युत अभियंता अजय हंस ने जानकारी देते हुए बताया कि पावर सब स्टेशन (पीएसएस) में आवश्यक मरम्मती कार्य किया जाना है। इसी कारण निर्धारित समयावधि में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।
उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ऊषा मोड़ से कांड्रा, वाल्मिकी नगर, झुरकुली से आगे दुग्धा सहित आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पूर्व में ही आवश्यक तैयारी कर लें तथा मरम्मती कार्य में सहयोग करें।
मरम्मती कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।

