Spread the love

दुमका में भारी मात्रा में लकड़ी जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : मौसम गुप्ता

दुमका । जामा थाना क्षेत्र के दलदली और महारो गांव से लगभग 700 से 800 CFT सागवान, गम्हार, सिरीस, जामुन, चोंद्रा आदि प्रजाति की गोल बोटा और चिरान लकड़ी जप्त की गई। यह कार्रवाई दुमका वन प्रमंडल के पदाधिकारी श्री पुष्कर काले और हिजला पश्चिमी प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी श्री एस.डी. सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम ने जामा थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर अवैध लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी।

इस मामले में दलदली गांव निवासी लकड़ी माफिया राजेश मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अवैध कटाई और तस्करी पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है ताकि वनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

You missed