विधायक ने किया कुकडु प्रखंड के नवनिर्वाचित प्रमुख
का स्वागत…..
ईचागढ : मंगलवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने कुकडु प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला पातर को माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर नव प्राथमिक विद्यालय गुजरुटांड़ में स्वागत किया गया। स्वागत करते हुए ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने कहा कि जो जिम्मेदारी प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने आपको सौंपा है उस पर सफल होने का आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास प्रखंड से शुरू होती है, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करने का अपील किया।
Advertisements

Advertisements


