Spread the love

अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जप्त, मौके से चालक फरार…

ईचागढ़ -सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक तिरूलडीह सड़क पर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को ईचागढ़ पुलिस द्वारा जप्त कर थाना ले जाया गया। वहीं दोनों ट्रैक्टरों के चालक मौके से भागने में सफल रहा।

Advertisements
Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी विक्रम आदित्य पांडे के द्वारा गस्ती के क्रम में जारगोडीह दीरीडारी सड़क पर दीरीडारी के पास बालू ले जाते हुए ट्रैक्टरों को रोका गया। पुलिस के द्वारा ट्रैक्टरों को पुछताछ के लिए रोकते ही दोनों चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

 

You missed