Advertisements
Spread the love

आदित्यपुर क्षेत्रों में अवैध कारोबार चरम पर। अपराधियों की अवैध कारोबार से वसूली को लेकर निगाहें भी…

आदित्यपुर (ए के मिश्र)  सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार चरम पर है ।जहां एक तरफ स्क्रैप माफिया खुलेआम सड़कों पर खुले में स्क्रैप का कारोबार धड़ल्ले से कर रहे हैं। वही बालू माफियाओं द्वारा प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते हुए सड़कों पर सरपट बालू लदी गाड़ियां दौड़ रही है।वही खुलेआम बालू का अवैध है स्टोर किया जा रहा है। प्रशासन लाख दावे करती रहे कि क्षेत्र में अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा ।

Advertisements

परंतु ठीक इसके उल्टा देखा जा रहा है। जो खुलेआम धड़ल्ले से बालू स्टोर हो रहा है। बालू की अवैध गाड़ियां सरपट सड़कों पर दौड रही है। अवैध धड़ल्ले से स्क्रैप के कारोबार खुलेआम बेधड़क बिना प्लास्टिक ढके हुए, हो रहे हैं। जो प्रशासन के दावे को मुंह चिढ़ाते नजर आ रहा है। आम जनता अब मानने लगी है कि प्रशासन के कथनी और करनी में धरती आसमान का अंतर दिखने लगा है।

You missed