Advertisements
Spread the love

गम्हरिया प्रखंड सभागार में मतदाता सूची मिलान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया : सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड सभागार में आदित्यपुर नगर निगम एवं गम्हरिया प्रखंड के सभी राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी–सह–अंचल अधिकारी गम्हरिया श्री प्रवीण कुमार ने की।

बैठक में वर्तमान मतदाताओं के नामों का 2003 के मतदाता सूची से मिलान करने संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई और सभी दलों से इस कार्य में आवश्यक सहयोग देने की अपील की गई।

अंचल अधिकारी ने प्रतिनिधियों को मतदाताओं के ऑनलाइन सत्यापन और खोज से जुड़े सभी विकल्पों की जानकारी दी। बताया गया कि
eci.gov.in तथा ceojharkhand.gov.in वेबसाइट के माध्यम से यह पता लगाया जा सकता है कि वर्ष 2003 में संबंधित मतदाता किस राज्य, किस विधानसभा, किस बूथ और किस सीरियल नंबर में अंकित थे। इससे वर्तमान सूची के साथ मैपिंग प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। निर्वाचन विभाग की ओर से श्री रंजीत कुमार सिंह एवं श्री कृष्णा कुमार महतो की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।

You missed