बहरागोड़ा विधानसभा के झामुमो उम्मीदवार समीर कुमार मोहंती के समर्थन में उनकी पत्नी नैना मोहंती ने विभिन्न गांव में चलाया जनसंपर्क अभियान
चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) बहरागोड़ा विधानसभा के झामुमो उम्मीदवार समीर कुमार मोहंती के समर्थन में उनकी पत्नी नैना मोहंती ने विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. नैना मोहंती चुनावी मैदान में उतरकर विभिन्न गांवों में डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से अपने पति को विजयी बनाने की अपील की. इस दौरान वे शनिवार को अपने पति समीर मोहंती के पक्ष में चाकुलिया के मुड़ाल और हरिनिया गांव में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने महिलाओं से तीर कमान छाप पर बटन दबाकर उनके पति को दोबारा अपना विधायक चुनने की अपील की. इस मौके पर झामुमो नेता समीर दास, गोपन परिहारी, जमुआ की मुखिया फूलमनी मांडी, डोमन मांडी, मौसमी मल्लिक, सिद्धो हांसदा, मिथुन कर आदि उपस्थित थे.
Advertisements

Advertisements

Related posts:
Seraikella News: विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन ने दिया धरना; प्रधानमंत्री के नाम...
डोबो में आयोजित टुसू मेला के अवसर पर झूमर गायिका अंजली महतो ने बिखेरा अपना जलवा, दर्शक हुए थिरकने पर...
चाकुलिया: मनोहर लाल+2 उच्च विद्यालय में अगस्त महीने में शत् प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले 71 विद्य...

