Advertisements
Spread the love

युवा चौपाल कार्यक्रम में भाजपाइयों ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई.

 

चाकुलिया: विश्वकर्मा सिंह  चाकुलिया प्रखंड के बर्डीकानपुर पंचायत स्थित लाउबेड़ा में शुक्रवार को भाजयुमो युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष देवाशीष मंडल के नेतृत्व में युवा चौपाल का आयोजन किया गया. युवा चौपाल कार्यक्रम में भाजपाइयों ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई.

इस दौरान युवा संयोजक सुरेश सिंह ने युवाओं के साथ संवाद कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने युवाओं से कहा कि समूचा देश लगातार तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर बैठा हुआ है, जिसके चलते विपक्षी पार्टियों का मौका परस्त गठबंधन पूरी तरह विफल होना तय है.

उन्होंने बताया कि युवाओं से कहा कि वे ही भाजपा की रीढ़ की हड्डी हैं जिसके चलते युवा मोर्चा पार्टी के लिए सदैव सर्वोपरि रहा है. इस मौके पर दुर्गा गिरी, महादेव महतो, परिमल दास, चंडी चरण मुंडा, विश्वनाथ मांडी, सुनील मुंडा, सत्रुधन मुंडा, अनिल महतो, दीपक महतो, चिरंजित महतो, रमेश सरदार, योगेश्वर कर्मकार आदि उपस्थित थे.

You missed