Advertisements
Spread the love

अनगड़ा प्रखंड के नवागढ़ पंचायत में 100 KVA ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik …….✍️

अनगड़ा (राँची) । अनगड़ा प्रखंड के नवागढ़ पंचायत के ग्राम नवागढ़ में, खिजरी विधायक  राजेश कच्छप की अनुशंसा पर स्वीकृत 100 KVA के नए बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव ने किया। यह नया ट्रांसफार्मर पुराने के अचानक जलने और खराब होने के बाद स्थापित किया गया है, जो ग्रामीणों के जीवन में बेहतर बिजली आपूर्ति और सकारात्मक बदलाव लाएगा।
इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष शनिचरण बेदिया, उपाध्यक्ष मनरतन लोहरा, सदस्य अजय मुंडा, महासचिव डोमन हजाम, तथा ग्रामीण सदस्य सुधीर पांडेय, सिकंदर मुंडा, पनेश्वर सिंह, अलक निरंजन शाही सहित कई लोग उपस्थित थे। नवीन ट्रांसफार्मर से ग्रामीणों की बिजली सुविधा में सुधार के साथ रोजमर्रा की जीवनशैली में भी राहत मिलेगी।

You missed