Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

चाकुलिया में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय गीत गाकर दी गई तिरंगे को सलामी

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, क्लब भवनों, पार्टी कार्यालयों और बैंकों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी गई. विभिन्न विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए.
ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों एवं पंचायत सचिवालयों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ. बच्चों और ग्रामीणों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखा गया.

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

विधायक कार्यालय में विधायक समीर कुमार मोहंती ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी. वहीं प्रखंड कार्यालय में प्रमुख धनंजय करुणामय ने ध्वजारोहण किया. चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष सोमवारी सोरेन ने तिरंगा फहराया. वन विभाग कार्यालय में प्रभारी वनपाल कल्याण महतो, चाकुलिया थाना परिसर में थाना प्रभारी राजेश कुमार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत मुर्मू ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.

 

इस दौरान सभी स्थानों पर देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा. लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया.

वहीं श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. साथ ही थाना क्षेत्र स्थित विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए.

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements