















चाकुलिया: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मारवाड़ी सम्मेलन चाकुलिया इकाई ने फहराया तिरंगा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन चाकुलिया इकाई, संबद्ध अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा प्रदीप रबर इंडस्ट्रीज के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों एवं समाज के गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया.

















समारोह में मारवाड़ी सम्मेलन चाकुलिया इकाई के अध्यक्ष राजेश लोधा, महासचिव दीपक झुनझुनवाला, उपाध्यक्ष गणेश रूंगटा एवं आलोक लोधा, सह सचिव विवेकानंद लोधा, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप लोधा, आनंद सेकसरिया, रामेश्वर रूंगटा, अविनाश सुरेखा, गणेश डीडवानिया, विवेक लोधा, नंदकिशोर लोधा, प्रथम सुरेखा एवं ध्रुव सुरेखा उपस्थित रहे. साथ ही वार्ड संख्या 7 की पार्षद श्रीमती इंदु शर्मा के प्रतिनिधि मुरारी लाल शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए.










