Spread the love

नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय थ्रो बाॅल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का जलवा बरकरार,जीता स्वर्ण, रांची वापसी पर रांची टाटी सिलवाई दुर्गा मन्दिर में भव्य स्वागत…

रांची (अर्जुन कुमार): नेपाल की राजधानी काठमांडू में अंतर्राष्ट्रीय थ्रो बॉल मैच सीरीज प्रतियोगिता में भारतीय दिव्यांग टीम ने स्वर्ण पदक पर किया कब्जा। पारा थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार अल्बर्ट ने भारतीय टीम को जीत की हार्दिक बधाई शुभकामनाए दिए।
नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय थ्रो बॉल मैच सीरीज प्रतियोगिता में भारत ने नेपाल को 25–15, 23–25 , 25–19 से हराया। वहीं महिला वर्ग ने 25-18, 25-20, 25-23 तीनों सेट से नेपाल को पराजित किया।
दिव्यांग मुकेश कुमार टाटी सिलवे ने बताया कि दिव्यांग जन भी आम खिलाड़ियों की तरह खेल सकते हैं बस हम जैसे दिव्यांग खिलाड़ियों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है। जिस प्रकार से हमारे कोच मुकेश कंचन अच्छे मार्गदर्शन करने वाले लीडर है। उसी तरह समाज के हर वर्ग को आगे आने की जरुरत हैं तब हम दिव्यांग जन अपने समाज अपने राज्य और देश का नाम ऐसे ही रोशन करते जायेंगे। टीम में मुकेश कंचन,(कोकर), सनोज महतो,(कांके चारी) मुकेश कुमार, (टाटीसिलवे) महिमा ऊराव, ( नामकुम सोहदाग) तारामानी लकड़ा,(चान्हो चमरांगा) पुष्पा मिंज,(बेडो नरकोपी) एवं निक्की कुमारी,(बलालोंग धुर्वा) शामिल थें।

Advertisements

पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष श्री राहुल मेहता, सचिव सरिता सिन्हा ,पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कमल अग्रवाल , सृजन हेल्प के सचिव गुंजन गुप्ता, पतरस तिर्की, अमर महतो, सोनाराम महतो, सुधूवा महतो, मुड़ा नायक,गिरिधर मिश्रा, रूसू महतो, विजय महतो, डब्लू महतो, मदन महतो,झाबरा, सुनील राम, मनोज महतो, प्रेम नायक, रजनीकांत मानकी, पुनिल नायक जलेश महतो, कैलाश महतो, मंटू मिश्रा, अमित मिश्रा, राजेंद्र महतो, अमृत महतो, गुलाल कुम्हार एवं समस्त टाटी सिलवे के सम्मानित व्यक्तिगण कई सामाजिक संगठनों ने सभी खिलाडियों का भव्य स्वागत किया एवं बधाई और शुभकामनाएं दिए की आगे और देश का नाम रोशन करते रहें।

Advertisements

You missed