Advertisements
Spread the love

छठ घाट का निरीक्षण :

Advertisements

छठ घाटों का किया निरीक्षण व्रतियों की सुविधाओं की जानकारी ली,टाटी तालाब छठ घाट का निरीक्षण करते बीडीओ व जनप्रतिनिधि…

राँची/नामकुम  :अर्जुन कुमार ।

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नामकुम बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत टाटीसिलवे टाटी पूर्वी स्थित टाटी तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान छठ घाट स्थल के साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था व छठ व्रतियों की सुविधाओं की जानकारी ली। बीडीओ ने बताया कि आस्था के चार दिवसीय छठ महापर्व पर व्रतियों को छठ घाटों पर किसी तरह की परेशानी न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जर्जर घाटों जल्द नवनिर्माण या मरम्मति कराने का आदेश मुखिया को दिया। समय से पूर्व तालाब और उसके आसपास की सफाई करा लिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी छठ घाटों पर चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। मौके पर टाटी पूर्वी मुखिया- कृष्णा पहान थाना प्रभारी महेंद्र करमाली पंचायत समिति सदस्य रमेश कुमार वार्ड सदस्य गण एवं जलसहिया वीणा देवी और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया।

You missed