Spread the love

पुष्कर स्कूल ऑफ नर्सिंग ट्रेनिंग में धूमधाम से मनाया गया इंटरनेशनल नर्स डे

Advertisements

Arjun kumar…✍️

नामकुम(रांची) । पुष्कर स्कूल ऑफ नर्सिंग ट्रेनिंग, कृष्णापुरी, चुटिया में मंगलवार को इंटरनेशनल नर्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष सुनील कुमार पुष्कर, मुख्य अतिथि मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा की अध्यक्ष प्रमिला सराफ, सचिव खुशबू सारडा, वीणा सारडा एवं के.पी. शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर तथा फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर एएनएम एवं जीएनएम नर्सिंग की छात्राओं ने नर्सों के कार्य, जिम्मेदारियों और सेवा भावना पर अपने विचार रखे। छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से भी नर्स डे के महत्व को दर्शाया गया। साथ ही नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। संस्थान के अध्यक्ष सुनील कुमार पुष्कर ने कहा कि “नर्स केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा और समर्पण का सबसे बड़ा माध्यम है। मरीज के दर्द को अपना समझकर उसकी सेवा करना ही एक सच्चे नर्स की पहचान है। हमें ऐसी नर्स तैयार करनी है जो सिर्फ इलाज में सहयोगी न बने, बल्कि मानवता की मिसाल भी पेश करे।” उन्होंने छात्राओं को सेवा, संवेदनशीलता और मानवता के भाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।