Advertisements
Spread the love

 

 

नन बैंकिंग कंपनी नैवफीन्स लिमिटेड में 8, 75 लाख रुपया नगद राशि का संदेहास्पद में चोरी का मामला प्रकाश में आया। पुलिस कर रही है जांच ।

Advertisements

 

जमशेदपुर/ पोटका -संवाददाता अभीजीत सेन

 

कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित नन बैंकिंग कंपनी में, न ताला टूटा,न लॉकर फिर भी 8.75 रुपये की संदेहास्पद चोरी का मामला प्रकाश में आया है। कंपनी के मैनेजर द्वारा सोमवार को कोवाली थाना में मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार हाता हल्दीपोखर मुख्य पथ पर हल्दी पोखर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित नन बैंकिंग कंपनी नेबफीन्स लिमिटेड के मैनेजर किशोर सैनी के द्वारा सोमवार को कोवाली थाना में फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में रखे 8.75 लाख रुपए नगद समेत लेपटॉप एवं चार्जर समेत अन्य सामानों की चोरी का मामला दर्ज करायें जाने के पश्चात पुलिस हरकत में आई और मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत,डीएसपी पटमदा वचनदेव कुजूर, एसडीपीओ घाटशिला अजित कुमार कुजूर व थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित नेवफीन्स कंपनी के ऑफिस पहुंच कर जांच करते हुए कंपनी के मैनेजर समेत अन्य कर्मियों से पूछताछ करते हुए कंपनी के सारे कागजात को जब्त कर लिया गया है। मामले में प्रथम दृष्टया संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि चोरी की घटना संदेहास्पद है पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए सारे स्टाफ को पूछताछ हेतु कोवाली थाना लेकर गई है। कंपनी के मैनेजर किसोर सैनी ने बताया कि तीन दिन बैंक की छुट्टी होने के कारण मार्केट में कलेक्शन की 8.75 हजार रुपये की राशि कार्यालय में रखी हुई थी जो चोरी हो गई। मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। जल्द घटना का उद्भेदन कर दिया जाएगा।

 

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ रेलवे लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : कोयला डंपिंग यार्ड हटाने की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन…