Advertisements
Spread the love

चाकुलिया और चाईबासा जाना होगा आसान, टाटानगर से 6 जून को शुरू होगी दो नयी ट्रेने

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
टाटानगर से दो नयी मेमू ट्रेन 6 जून से शुरू होगी. टाटानगर चाकुलिया टाटानगर मेमू ट्रेन और टाटानगर चाईबासा टाटानगर ट्रेन की शुरुआत होगी. इसके तहत इसी तरह टाटा चाकुलिया ट्रेन रविवार को छोड़कर सभी छह दिन चलेगी. वहीं, चाकुलिया से टाटा ट्रेन शनिवार को छोड़कर सभी छह दिन इसका संचालन होगा. टाटा से यह ट्रेन सुबह 11 बजे खुलेगी और दोपहर 12.45 बजे चाकुलिया पहुंचेगी. वहीं, चाकुलिया से यह ट्रेन दोपहर 3 बजे खुलेगी और शाम पांच बजे टाटानगर पहुंचेगी. इस दौरान इस ट्रेन का सालगाझुड़ी, गोविंदपुर, आसनबनी, राखामाइंस, गालूडीह, चिरुगोड़ा, धालभूमगढ़, कोकपाड़ा स्टेशन पर ठहराव होगा.

Advertisements

इसी तरह टाटानगर से टाटा चाईबासा ट्रेन संख्या 68137 रात 8.55 बजे खुलेगी और रात 11 बजे चाईबासा पहुंचायेगा. इसका ठहराव आदित्यपुर, गम्हरिया, बिरबांस, सीनी, महालीमारुप, राजखरसावां और पांड्रासाली रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा. वहीं, चाईबासा से टाटा ट्रेन संख्या 68138 रात 3.20 बजे चाईबासा से खुलेगी और सुबह 5.45 बजे टाटा पहुंचेगी.