
तिरला कोचा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

राँची/अनगड़ा । अखण्डानन्द शिक्षा एवं संस्कार केन्द्र समेकित शिक्षा आधारित पद्धति रामकृष्ण मिशन मोराबादी के तत्वावधान में अनगड़ा प्रखंड के तिरला कोचा गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी भावेशानंद जी महाराज रहें अपने सम्बोधन में उन्होंने बताया तिरला कोचा गांव झारखंड के पहला जैविक गांव है बिना इलेक्ट्रिक खर्च के ही गांव में सिचाईं का कार्य होता है पहले से ही यहां के नागरिक शौचालय का उपयो6 करतें हैं रामकृष्ण मिशन यहां के बच्चों का जीवन शैली को ऊपर उठाने के लिए कई तरह से मदद करता है जैसे नवोदय विद्यालय में दाखिला करवाना समेत कई तरह से बच्चों का जीवन को ऊपर उठाने में मदद करती है । बता दें शारदा महिला समिति के द्वारा तिरला कोचा महिला समिति को 8 हजार नकद व शिक्षा सम्बंधित कई तरह का सामग्री प्रदान किया गया । तिरला कोचा धुरलेटा विवेकानंद सेवा संघ के सचिव नारायण बेदिया ने बताया इस तरह के सहयोग से गांव के बच्चों में बौद्धिक चेतना में विकास होता है जीवन शैली के स्तर को उठाने में मदद मिलती है । बताते चलें कार्यक्रम के दौरान यहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये व योगासन का भी प्रदर्शन किया । मौके पर स्वामी शुखमयानंद स्वामी भक्तिशानंद महानंद झा रमेश झा रीना नायक शारदा महिला समिति के सचिव डोली मंडल चिरंजीवी मंडल अमर बेदिया जितेंद महतो समेत कई लोग मौजूद रहें ।

