Advertisements
Spread the love

कदमा के बंद मकान से चोरों ने 25 हजार नगद और 1500000

रूपये की जेवरात लेकर फरार, पुलिस मामले की जांच में …..

जमशेदपुर (योगेश पाण्डे) जमशेदपुर कदमा थाना क्षेत्र के रोड 7 क्वार्टर नंबर 187 निवासी टाटा स्टील कर्मी मोहम्मद असद उल्लाह के बंद घर का ताला तोड़कर बीती रात चोरों ने 25000 नकदी समेत 1500000 रुपए मूल्य के जेवर चोरी कर लिए।मकान मालिक अब्दुल्लाह अपनी पत्नी के साथ अपने बच्चे को बिष्टुपुर डीएवी स्कूल लाने के लिए गए थे।

Advertisements

इसी बीच आधे घंटे के अंतराल में चोरों ने पीछे की दीवार से कूदकर घर का ताला तोड़कर अलमारी से चोरी कर ली। चोरों को चोरी करने में अलमारी खोलने के लिए कोई मशक्कत नहीं करनी पड़ी क्योंकि अलमारी में चाबी लगी हुई थी अब्दुल्लाह जब अपनी बेटी को स्कूल से लेकर आए तब देखा कि घर में सारे सामान बिखरे पड़े हैं जब उन्हें ज्ञात हुआ कि घर में चोरी हो चुकी है तब उन्होंने कदमा थाना जाकर एफ आई आर दर्ज कराई । कदमा थाना चोरी मामले की जांच पड़ताल में शुरू कर दी ।

You missed