Spread the love

भाजपा नेता विकास सिंह अपने आवास से गिरफ्तार, पुलिस ने घर को घेरकर किया गिरफ्तार,पास से किरासन तेल और माचिस बरामद की…

जमशेदपुर (दीप पोल)  : भाजपा नेता विकास सिंह को आज मानगो थाना की पुलिस ने उनके आवास ‘आशियाना अन्नतारा’ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके घर को घेरकर गिरफ्तार किया और उनके पास से किरासन तेल और माचिस बरामद की। विकास सिंह का कहना है कि वह हर मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने के लिए मंदिर जाते हैं। इसी पूजा की तैयारी में थे और जैसे ही उन्होंने मंदिर जाने के लिए दरवाजा खोला, पुलिस पहले से ही उनके घर के बाहर घात लगाकर बैठी थी और तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद, जब विकास सिंह ने पुलिस से इसका कारण पूछा, तो पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वह “साहब से बात” करें। विकास सिंह ने आरोप लगाया कि यह गिरफ्तारी राजनीतिक दबाव का परिणाम है और मंत्री बन्ना गुप्ता उनके आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों से उन्हें और उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

विकास सिंह ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन मंत्री बन्ना गुप्ता के आगे झुक गया है और वह इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि अगर उन्हें जमानत नहीं मिली, तो वह जेल में रहते हुए भी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ हर तरह की लड़ाई लड़ेंगे। यह मामला राजनीतिक रूप से काफी चर्चा में है, और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग

जमशेदपुर : मैईया सम्मान योजना‌ झामुमो के लिए गले की हड्डी बनी क्या ?

जमशेदपुर : जिला स्तरीय चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन…

चांडिल : संदर्भ ~ बलभद्र गोराई, सत्ता परिवर्तन होता रहा पर व्यवस्था नहीं…