Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर : करणी सेना ने ढाना, मनाएंगे राणा प्रताप जयंती धूम-धाम से…

दीपक नाग… ✍️

•रण बीच चौकड़ी भरभर कर चेतक बन गया निराला था । राणा प्रताप के घोड़े से पड़ गया हवा का पाला था ।       जो तनिक हवा से बाग हिली लेकर सवार उड़ जाता था । राणा की पुतली फिरी नहीं तब तक चेतक मुड़ जाता था ।

• करणी सेना धूमधाम से मनाएगी महाराणा प्रताप जयंती, तैयारियों को लेकर करणी सेना ने की बैठक ।

आज टेल्को क्षेत्र में हिंदू वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता मनोज सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी महाराणा प्रताप जयंती दिनांक 9 मई को धूमधाम एवं गरिमा पूर्ण ढंग से मनाई जाएगी। बैठक में जयंती के आयोजन की रूपरेखा एवं अन्य विविध गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की । सभी उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव दिए और सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह, कोल्हान उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, हरि सिंह राजपूत, रंजन सिंह, लवकेश सिंह, मधु सिंह, कमलेश सिंह, प्रदीप सिंह, हिमांशु सिंह, नीतिश सिंह, बबलू सिंह, पवन सिंह, उदय प्रताप सिंह, सतीश सिंह, राधेश्याम सिंह, जयंत सिंह, प्रशांत सिंह, जगदंबा सिंह, अजय सिंह, राजेश सिंह, सुधीर सिंह, संतोष सिंह समेत अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

You missed