ममता की छांव…
हथिनी ने जंगल के रास्ते में बच्चे को दिया जन्म,सूंढ़ से उठाकर
जंगल में ले गई….
घाटशिला : कलाईकुंडा जोटिया जंगल के रास्ते पर बुधवार को हथिनी ने बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान नवजात बच्चे को प्यार-दुलार करते दो हाथियों को देखने भीड़ उमड़ पड़ी। मादा हाथी बच्चे को सूंढ से उठाकर सुरक्षित जगह पर ले जा रही थी। वहीं, दूसरा हाथी दोनों की सुरक्षा में लगा था। ग्रामीणों की सूचना पर हाथी स्क्वॉयड भी वहाँ पहुंचा। तबतक मादा हाथी अपने बच्चे को सूंढ़ से उठाकर जंगल में जा चुकी थी
Advertisements

Advertisements

।

