Spread the love

पार्टी सम्मान के साथ पोस्टमार्टम हाउस से रवाना हुआ धर्मा मुर्मू का शव….

मंत्री चंपाई सोरेन स्वयं रहे शामिल, जताया शोक, गमगीन रहा

सारा माहौल,  पैतृक गांव राजनगर के गमदेसाई गांव के टोला

बड़ेडीह में हुआ अंतिम संस्कार…..

सरायकेला (Sanjay)   राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर राजनगर ब्लॉक के समीप बीते बृहस्पतिवार को हुई सड़क दुर्घटना में क्षेत्र के लोकप्रिय और मंत्री चंपाई सोरेन के बेहद करीबी माने जाने वाले प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि 48 वर्षीय धर्मा मुर्मू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जिसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजा गया था। जहां शव को लेने के लिए शुक्रवार की सुबह मंत्री चंपाई सोरेन स्वयं पहुंचे।

Advertisements

जिसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य उर्फ टुलु, लिपू महान्ती एवं मृतक के परिजनों सहित दर्जनों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में झामुमो पार्टी सम्मान के साथ झामुमो पार्टी के झंडे में लिपटे धर्मा मुर्मू का शव फूलों से सजे वाहन पर पैतृक गांव राजनगर प्रखंड के गमदेसाई गांव स्थित बड़ेडीह टोला के लिए रवाना हुआ। जहां मंत्री चंपाई सोरेन की उपस्थिति में पूरे रीति रिवाज के साथ मृतक धर्मा मुर्मू का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।

घटना को लेकर मंत्री चंपाई सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के खो देने की बात कही। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि स्वर्गीय धर्मा मुर्मू प्रारंभ से ही झामुमो पार्टी के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में रहे हैं। उनका जाना पार्टी के लिए एक भारी क्षति के रूप में है। जिसे लेकर क्षेत्र की आम जनता सहित झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच गहरा शोक की लहर है।

Advertisements

You missed