जमशेदपुर : उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस लाइन मे मॉक ड्रिल अभ्यास किया…
दीप सागर… ✍️
Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर जिला प्रशासन हाल के दिनों मे आगामी पर्व त्योहार मे कोई विवाद ना हो इसे लेकर व्यापक तैयारी कर लिया है। आगामी दिनों मे राम नवामी, ईद, सरहुल और हिन्दू नव वर्ष का जुलुस शांतिपूर्ण माहौल मे सम्पन्न हो सके इसके लिए सभी थाना क्षेत्र मे शांति समिति की बैठक कर क्षेत्र मे पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की रणनीति बनाई है।
इधर पर्व त्योहार मे उपद्रवियों से निपटने के लिए गोलमुरी पुलिस लाइन मे मॉक ड्रिल किया गया। जिले के एसएसपी के नेतृत्व मे मॉक ड्रिल मे पुलिस के जवानों को दो टुकड़ी मे बांटा गया । एक तरफ उपद्रवी और दूसरी तरफ पुलिस की कार्रवाई को प्रस्तुत किया गया जिसमे पानी का फव्वारा, आंसू गैस के अलावा अंतिम समय मे मामले को शांत करने के लिए हवाई फायरिंग की गई।
