Advertisements

कैंटीन उमा कैफे एंड हंगर्स कॉर्नर जल्द जमशेदपुर के अस्पतालों
के मरीजों को भोजन पहुंचाने की कर रही है तैयारी ……
जमशेदपुर: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर के माध्यम से किफायती दर पर अस्पतालों के लिए शुरू की गई कैंटीन व्यवस्था। अभिजीत गोहा और उनके पार्टनर अमित सोनी द्वारा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से जमशेदपुर के अस्पतालों के स्टाफ और मरीजों के लिए किफायती दर पर कैंटीन की शुरुआत की गई है। अभिजीत गोहा ने अपनी मां के नाम पर एक कैंटीन उमा कैफे एंड हंगर्स कॉर्नर की शुरुआत की है।
Advertisements


जिसमें उन्होंने बताया है कि मार्केट रेट से काफी किफायती दर पर जमशेदपुर के अन्य अस्पतालों के स्टाफ और मरीजों के लिए कैंटीन के माध्यम से नाश्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके प्रथम चरण वर्तमान में कॉफी, चाय, बिस्किट एवं इडली का नाश्ता परोसा जा रहा है। जल्द ही इसमें अन्य नाश्ते की व्यवस्था भी शुरू किए जाने की बात उन्होंने कही है।
Related posts:

