Advertisements
Spread the love

चोरी की घटना से स्थानीय लोग

परेशान, क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने

की अपील….

जमशेदपुर (आलोक पाण्डे) जमशेदपुर में इन दिनों शहर में चोरी और अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है आए दिन किसी ना किसी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है बीती रात सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह टाटा कंपनी के क्वार्टर से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं फिलहाल पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना थाने को दे दिया है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है .

Advertisements

पीड़िता द्वारा बताया गया कि तकरीबन 1ः30 बजे रात को सोने चली गई थी जिसके बाद चोरों ने उनके ऊपर स्प्रे कर आराम से इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है पीड़िता ने बताया की सुबह नींद खुली तो देखा कि घर के 3 ताला को तोड़कर चोर चोरी कर फरार हो गए हैं उन्होंने यह भी कहा कि चोर इतने आराम से चोरी किए और रात का बचा हुआ खाना भी खा कर गए हैं पड़ोसी ने बताया कि इस क्षेत्र में 2 दिनों के भीतर लगभग 3 से 4 घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है वही स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गस्ती बढ़ाने की अपील किया ।

You missed