
जमशेदपुर/पोटका : मारांगबुरू सोसाइटी तथा प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक…
# जाहातु उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मारांगबुरू सोसाइटी जाहातु तथा प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

रिपोर्ट: अभिजीत सेन
पोटका के जाहातु उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मारांगबुरू सोसाइटी जाहातु के द्वारा आयोजित तथा प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सौजन्य से रविवार 12 -10- 2025 को एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में पोटका ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न जगहों से जैसा की पोड़ा तेंतला, भाटिन, पोटका, हरिना, जुड़ी, पिछली आदि जगहों से युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।ईस रक्तदान शिविर में पोड़ा तेंतला पंचायत से सोमाई माझी के नेतृत्व में काफी संख्या में युवाओं का योगदान रहा। पूर्व प्रधान अध्यापक निखिल मंडल ने कहा कि क्षेत्र की मरीज का खून का अभाव को महसूस करते हुए 2007 को पोटका के जाहातु विद्यालय की ओर से रक्तदान शिविर का प्रारंभ किया गया था। उन्होंने कहा 2012 सेवानिवृत्ति के बाद जाहातु के मारांगबुरू सोसाइटी के युवाओ ने रक्तदान शिविर को आज तक बरकरार रखा है इसलिए उन्होंने मारांगबुरू सोसाइटी के युवाओं एवं ग्रामीणों को इस नेक एवं पून्य काम के लिए तेहदिल से धन्यवाद दिए। सोसाइटी के सदनंन्द साहु ने कहा कि रक्तदान महादान है, हम-लोग ईस सोसाइटी की ओर से हर जरुरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराते हैं।ईस रक्तदान शिविर में पोटका के विभिन्न पंचायत युवाओं रक्तदान के लिए हिस्सा लेता है। रक्तदान शिविर में मोके पर गनेश सरदार,मोनज सरदार,स्वपन मित्रा, सुबोध सिंह सरदार, , कृष्णन गुप्ता, पोल्टु मंडल, मंगल केराइ, समिति के सदानंद साहू, देवा नंद साहू, कारू मंगल बेसरा, नीरूप हांसदा, बिकास कर, सुनील टुडू, अनिल टुडू, ताराष हांसदा, डोमन माझी, उत्पल मंडल, शिवा सोरेन, देव माझी, शंकर मुंडा, आदि उपस्थित रहें।
