Advertisements
Spread the love

मुसाबनी : RSS ने स्थापना दिवस सह विजयदशमी उत्सव का आयोजन किया…

रिपोर्ट : संजय कुमार दास 

रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुसाबनी खंड की ओर से संघ स्थापना दिवस सह विजयदशमी उत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन भी किया। पथ संचलन के उपरांत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला प्रचारक कौशलेंद्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन नागपुर में हुई थी। तब से लेकर अब तक सेवा एवं समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए संघ ने अपने 100 वर्ष पूरे किए एवं 101वें वर्ष में हम प्रवेश कर चुके हैं। इस बीच संघ ने अनेक प्रकार के प्रतिबंध और बाधाओं को झेलते हुए समाज क्षेत्र में एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है।संघ में जुड़े हुए स्वयंसेवक भले ही सामान्य हो किंतु इन्हीं सामान्य स्वयंसेवकों ने पूरे विश्व में असामान्य कार्य करके अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। संघ के ऊपर एक बार अंग्रेज सरकार ने तथा तीन बार आजाद भारत की सरकार ने प्रतिबंध लगाया और इस प्रकार से संघ के ऊपर अब तक चार बार प्रतिबंध लगाया जा चुका है जिसमें हर बार संघ बेदाग साबित हुआ है। किंतु प्रतिबंध लगाने के बाद भी संघ का काम रुकने की बजाय उल्टा और भी अधिक तेजी से बढ़ा।

इस दौरान उन्होंने पंच परिवर्तन के ऊपर भी विशेष प्रकाश डाला जिसमें उन्होंने बताया कि संघ ने अपने शताब्दी वर्ष पूरे करने पर पंच परिवर्तन का समाज से आग्रह किया है जिसमें कुटुंब प्रबोधन, स्व के बोध का जागरण, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, तथा नागरिक कर्तव्य यह पांच ऐसे परिवर्तन है जिन्हें समाज ने अगर अपने व्यवहार में शामिल कर लिया तो निश्चित ही भारत, विश्व पटल पर अपनी एक मजबूत छाप छोड़ेगा। अंत में प्रार्थना के पश्चात कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

You missed